Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भीषण ठंड में प्रशासनिक इंतजाम पर उठ रहे सवाल

भीषण ठंड में प्रशासनिक इंतजाम पर उठ रहे सवाल
Questions are being raised on administrative arrangements in severe cold
बस्ती, 10 जनवरी। भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। गरीब असहाय ठिठुर कर रात बिता रहे हैं। शहर में न तो अलाव का प्रबंध किया गया और रैन बसेरों की जानकारी दी गई। इस संवदेनहीनता को लेकर लोगों में चर्चायें हो रही हैं। नगरपालिका की ओर से अलाव नही जलवाये जा रहे हैं और ही जिला प्रशासन की ओर से कम्बल आदि बांटे गये। मानवीय संवेदनायें और प्रशासनिक जिम्मेदारियां क्षीण होती जा रही हैं। तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रह रहा है। फिलहाल अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नही हैं। हलकी धूप हो भी रही है तो गलन की वजह से इसका असर नही महसूस किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थान पर अलाव का प्रबंध कराने तथा रैन बसेरों को सक्रिय कर जानकारी सार्वजनिक किये जाने की मांग किया है जिससे जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें। फोटो प्रतीकात्मक



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad