Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड, 55 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड, 55 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में लगाई डुबकी
यूपी डेस्कः महाकुंभ एक साथ कई रिकार्ड बना रहा है। यूपी की आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को दावा किया कि प्रयागराज 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। यह महाकुंभ मेला 26 फरवरी यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत के 110 करोड़ सनातन अनुयायियों में से आधे ने डुबकी लगा ली है।


26 फरवरी को अंतिम स्नान तक यह संख्या 60 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू, प्यू रिसर्च के अनुसार, भारत की जनसंख्या लगभग 143 करोड़ है, जिसमें 110 करोड़ लोग सनातन धर्म के अनुयायी हैं। दावा किया गया है कि सनातन धर्म को मानने वाले 50 प्रतिशत लोगों ने स्नान कर लिया है। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी तक यह संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई और मंगलवार को 55 करोड़ तक पहुंच गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad