Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेपर खराब होने से निराश छात्र ने किया सुसाइड

पेपर खराब होने से निराश छात्र ने किया सुसाइड
बस्ती, 25 फरवरी।
इस वक्त सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षायें चल रही हैं। पहले दिन हाईस्कूल के 2548 तथा इंटर के 2105 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी बीच एक दुखद मामला सामने आया है। संत कबीरनगर के बौरव्यास निवासी 17 वर्षीय आदर्श पांडेय ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह रामबाग विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र था।


कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवां मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। उसकी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में चल रही थी। उसके दो पेपर हुये थे। पता चला है कि उसका पेपर खराब हुआ था, इसके बाद से वह गहरे अवसाद में था। घटना सोमवार की देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना परीक्षायें दे रहे छात्र छात्राओं के लिये एक सबक है। पेपर खराब हो या अन्य कोई भी परिस्थिति हो आत्महत्या एक कायरतापूर्ण कदम है। हालातों से लड़कर ही व्यक्ति कामयाब होता है। इंसान जिंदगी में हर रोज परीक्षा देता है, नाकाम होने का मतलब ये नही कि वह अयोग्य है, बल्कि कोई एक बार में तो कोई दूसरी बार और तमाम लोगों को कामयाब होने के लिये अनेक कोशिश करनी पड़ती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad