Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आखिरी सांस तक निभाया साथ

आखिरी सांस तक निभाया साथ
बिहार डेस्कः
मुजफ्फरपुर में एक ऐसी घटना घटी जिसने अनिल कपूर और पूनम ढिल्लो पर फिल्माया गया गाना ‘‘साथ जियेंगे, साथ मरेंगे’’ याद दिला दिया। यहां पति की मृत्यु के कुछ सेकंड बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की चिता एक साथ जलाई गई। इसकी चर्चा पूरे इलाके मे है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के गोवरसाही का है। 


गोवरसाही निवासी सेवानिवृत्त एडीएम देवव्रत प्रसाद (94) और उनकी पत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव (89) ने एक साथ जीने-मरने की कसम को आखिरी सांस तक निभाया। उनके छोटे बेटे ने बताया कि बड़ा भाई जब सुबह पापा को जगाने गया तो उनका निधन हो चुका था। पति के निधन की खबर सुनते ही 89 वर्षीय पत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। परिजनों ने फैसला किया कि उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ किया जाएगा और फिर दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर मुजफ्फरपुर के मुक्तिधाम में किया गया। दोनों बेटों ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि ऐसी घटनाएं केवल फिल्मों में देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां एक वास्तविक प्रेम कहानी है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad