Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, खेत में मिली थी दो किशोरों की लाश

गोरखपुर पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, खेत में मिली थी दो किशोरों की लाश

गोरखपुर, उ.प्र.। सहजनवा में हुए डबल मर्डर का 8 दिन बाद खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ा है। हत्यारोपित नाबालिग भक्सा गांव का ही रहने वाला है। दूसरे गांव के अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि 14 वर्षीय किशोर उसे कुकर्मी कहकर अक्सर चिढ़ाता था। 



इसलिये मौका पाकर उसे मार दिया। भेद न खुले इसलिए 12 वर्षीय दूसरे लड़के का भी गला रेत दिया। उसके साथी की तलाश चल रही है। पकड़ा गया आरोपित पहले अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में लगभग 8 महीने बाल सुधार गृह में रह चुका है। बाहर आने के बाद उसने डबल मर्डर कर दिया। कई दिनों तक इधर-उधर भागता रहा। 23 जनवरी को दोनों लड़के घर से निकले और काफी देर तक वापस नहीं आए तो घरवालों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 


पुलिस ने तलाश की तो खेत के पास उनकी साइकिल व डब्बा मिला। दूसरे दिन उसी जगह से लगभग एक किलोमीटर दूर दोनों की लाश पायी गई थी। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद किशोर ने पूछताछ में पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि वह बाल सुधार गृह से बाहर आ गया था। लेकिन 14 साल का किशोर उसे सार्वजनिक रूप से हंसी का पात्र बनाता था। कहीं भी हो, वह उसके कुकर्मी कहकर बुलाता था। वह कई दिनों से बदला लेना चाह रहा था। 


23 जनवरी की रात उसे मौका मिल गया। इसीलिए अपने दोस्त की मदद से खेत में उसने उसे साइकिल से उतारा और वहां से लगभग 1 किलोमीटर दूर ले गए। वहां दोनों की पैंट व अन्य कपड़े उतरवा लिए। उसी से उनका हाथ व पैर बांध दिया। उसने किशोर के साथ गलत काम करने की कोशिश भी की लेकिन किशोर चिल्लाने लगा। जिसके बाद उसने हला रेत कर हत्या कर दी। यह दृश्य 12 वर्षीय लड़का देख रहा था। भेद न खुले, इसलिए पकड़कर उसका भी गला रेत दिया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad