Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कागजों में निर्माण, जेब में सरकारी धन, कार्यवाही की मांग

कागजों में निर्माण, जेब में सरकारी धन, कार्यवाही की मांग
बस्ती, 28 फरवरी। दुबौलिया विकास क्षेत्र के महुलानी खुर्द गांव में विकास कार्य कागजों में हो रहा है। शासन से मिले बजट से ग्राम प्रधान, सचिव और उच्चाधिकारियों की जेब भरी जा रही है। गांव के कृष्ण चन्द्र यादव तथा हेमन्त कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अविलम्ब कार्यवाही की मांग किया है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि महुलानी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान, सचिव तथा खण्ड विकास अधिकारी की मिलीभगत से रामबहाल के चक से रामचरित्तर के घर तक करीब 200 मी. खड़न्जा 20 साल पहले लगा था। 


आज भी वहां खड़न्जा दिख रहा है लेकिन इसके ऊपर मिट्टी पटाई दिखाकर 1,54,998 रू. सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया। इस बावत की गई शिकायत भी बेअसर है। गांव में विन्दू देवी पत्नी पूर्णमासी के नाम से आवास का आवंटन कराया गया। लेकिन धनराशि 1,20,000 विन्दू देवी के स्थान पर मंजू मौर्या के खाते (भारतीय स्टेट बैंक 11684149076 में भेजी गई। इस प्रकार पीएम आवास का पैसा भी हड़प लिया गया। शिकायतकर्ताओं की मांग है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad