फतेहाबाद में भीषण हादसा, 4 की मौत, कई घायल
यूपी डेस्कः आगरा जिले में आज हुये एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। यहां एक डबल डेकर बस ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद घटनास्थल से चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा आगरा के फतेहाबाद थाना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के हुआ। यहां पर एक डबल डेकर बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला। ये बस बनारस से आगरा की ओर आ रही थी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और आगे की कार्रवाई की जा रही है।














Post a Comment
0 Comments