शादी के 4 महीने बाद पति पत्नी ने किया सुसाइड
कुशीनगर, उ.प्र.। मामूली कहासुनी हुई, नव दंपती अलग अलग कमरों में चले गये, दोनो ने सुसाइड कर लिया। मामला कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के के मोतीछपरा गांव का है। पहले पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगाई। जब पति ने उसको फंदे से लटकते देखा, तो खुद भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। दोनों की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी।
घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। जब वे लोग खेत से घर पहुंचे तो अजीत गौतम (35) और उसकी पत्नी संगीता गौतम (22) के शवों को अलग-अलग कमरों में लटकता पाया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घर वालों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों के बीच बहस हुई थी। मोतीछपरा गांव में अजीत गौतम रहता था। संगीता महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी गांव की रहने वाली थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। अजीत मजदूरी करता था।
मां उर्मिला देवी ने बताया कि शनिवार सुबह वे पति चंद्रकिशोर प्रसाद के साथ खेत पर गई थीं। घर पर सिर्फ अजीत और संगीता मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों के मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए। दोनों ने खाना भी नहीं खाया। दोपहर करीब 2 बजे जब अजीत खाना मांगने के लिए संगीता के कमरे में गया, तो उसके शव को फंदे से लटकता पाया। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे पहले कि गांव वाले मेरे घर आ पता, अजीत ने भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़ा तो अजीत का शव भी लटकता हुआ पाया। नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
Post a Comment
0 Comments