Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के उभाई गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पुलिस की पिटाई से हुई मौत मामले में दी 55 हजार रू. की आथ्रिक मदद

बस्ती के उभाई गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पुलिस की पिटाई से हुई मौत मामले में दी 55 हजार रू. की आथ्रिक मदद
बस्ती, 30 मार्च।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को पार्टी नेताओं, के साथ दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचे और नाबालिग आदर्श उपाध्याय की पुलिसिया पिटाई से मौत के मामले में परिजनां को न्याय का भरोसा दिलाया। कहा इस मामले को कांग्रेस सड़क से विधानसभा और संसद तक उठायेगी। उन्होने पार्टी की ओर से 55 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक मदद दी।


परिजनों से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नाबालिग आदर्श उपाध्याय की पुलिसिया पिटाई से मौत के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया जाय। कहा कि सरकार दुःखी परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा दे। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो गई है और आम आदमी, गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस इन सवालांं को लेकर जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने घटनाक्रम के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दिया। 


बताया कि घटना के तत्काल बाद एक प्रतिनिधि मण्डल ने आदर्श उपाध्याय के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलया था। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सात्वना देने वालों में वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, देवेंन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, अनिल भारती, कौशल त्रिपाठी, प्रशांत पाण्डेय, दीपेन्द्र सिंह, राकेश मनी त्रिपाठी, नोमान अहमद, संदीप श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, अमित सिंह, डा. आलोक रंजन, नर्वदेश्वर शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, भूमिधर गुप्ता, देवी प्रसाद पाण्डेय, बृजेश आर्य, गिरजेश पाल, वाहिद सिद्दीकी, गंगा मिश्र, अरुण पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, सुनील पाण्डेय, सर्वेश शुक्ल, सोमनाथ संत, राज बहादुर निषाद, साधु शरण आर्य, बृजेश चौधरी अखिलेश चौधरी अनूप चौधरी के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad