Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती पुलिस का खुलासा, झूठी थी लूट की सूचना, 5 लोग पहुंचे जेल

बस्ती पुलिस का खुलासा, झूठी थी लूट की सूचना, 5 लोग पहुंचे जेल
बस्ती, 29 मार्च।
पुरानी बस्ती व रुधौली थाने की पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की झूठी सूचना देने वाले 02 अभियुक्तों को घटना में संलिप्त 03 अन्य सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस को सूचना दी गई थी कि चौकी हड़िया क्षेत्रान्तर्गत बाबा ढाबा के बगल में स्थित गल्ले की दुकान से मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों ने 3,00,000 रू. नगद लूट लिया। 


गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों में अनमोल चौधरी पुत्र राजकुमार चौधरी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती, स्थाई पता- हासूपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, पंकज शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला उम्र करीब 44 वर्ष निवासी बडेरिया थाना पुरानी बस्ती, नरेन्द्र चौधरी पुत्र राजेंद्र प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम डुमरी पोस्ट आमवारी थाना रुधौली, रितिक चौधरी पुत्र राजकुमार चौधरी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी थाना पुरानी स्थाई पता हासूपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, वसिम पुत्र करीम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम गाजीपुर थाना रुधौली शामिल हैं।


बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद कट्टा मय एक ज़िंदा कारतूस, एक अदद लाइसेंसी पिस्टल मय 02 अदद मैगजीन व 13 अदद कारतूस, एक अदद मोबाइल, एक अदद हेल्मेट, एक अदद मोटर साइकिल पल्सर गाड़ी संख्या यूपी 51 बीएच 9273 (घटना स्थल से प्राप्त), रितिक चौधरी के कब्जे से एक अदद मोबाइल वीवो, एक अदद आधार कार्ड व  रुपये 600 नगद, अभियुक्त अनमोल के कब्जे से एक अदद मोबाइल रुपये 300 नगद, वसीम के कब्जे से एक अदद मोबाइल, आधार कार्ड व रुपये 100 नगद, अभियुक्त पंकज शुक्ला के कब्जे से रुपये 1,000 नगद तथा अभियुक्त नरेन्द्र कुमार का आधार कार्ड बरामद किया गया।


गिरफ्तार करने वाली टीम

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रुधौली विजय दुबे, एसओजी टीम प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार और उनके हमराहियों का सहयोग रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad