Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया
बस्ती, 01 मार्च (संजय कुमार यादव)।
लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर में 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटका मिला। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी किशोरी की मौत का कारण पता लगाने में जुटे हैं। घटना की जानकारी बानपुर के चौकीदार द्वारा सुबह समय करीब 6 बजे थाने पर दिया गया। किशोरी का नाम करिश्मा बताया गया है। करिश्मा के पिता झीनक राज मिस्त्री का काम करते है।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad