Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोनहा थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश

सोनहा थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश
बस्ती, 02 मार्च।
सोनहा थाना क्षेत्र में नरखोरिया गांव के सीवान से गुजर रही सरयू नहर के किनारे शुक्रवार को भोर में एक गड्ढे में अधेड का शव पाया गया। उसके शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई और वस्त्र नही था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराए जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम तक शव की पहचान नही हो पाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शौच को निकली महिलाओं ने शव देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। 


जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी असनहरा जयविंद यादव, एसओ मोती चन्द, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आस पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। चौकीदार रामसुरेश की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच प़डताल किया। असनहरा चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के उपरान्त तीन दिनों तक शव की पहचान कराने के लिए उसे जिला अस्पताल के मर्चरी में रखा जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad