Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होलिका जलाने से प्रदूषण फैलता है- सरिता भारती

होलिका जलाने से प्रदूषण फैलता है- सरिता भारती
बस्ती, 12 मार्च।
बुधवार को भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग जिलाध्यक्ष सरिता भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि देश में एक तरफ 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाकर महिलाओं के विकास की बात की जाती है तो दूसरी ओर होली पर्व पर एक महिला होलिका को प्रतीक रूप में जलाकर खुशियां मनायी जाती है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 


महिला विंग जिलाध्यक्ष सरिता भारती ने ज्ञापन देने के बाद कहा प्रतीक के रूप में होलिका को जलाने की परम्परा बंद हो, यह महिलाओं के सम्मान के विरूद्ध है। होलिका जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है जो मानव जीवन के लिये हानिकर है। ज्ञापन देने वालों में भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरटियन, भारत मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, सविता राव, आरती, चन्द्र प्रकाश गौतम, राम सुमेर यादव, ठाकुर प्रेम कुमार नन्दबंशी, चन्द्रिका प्रसाद, आर.के. आनन्द आदि शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO

Bottom Ad