Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आंगनबाड़ी केदो में बच्चों को संभालना सबसे बड़ी जिम्मेदारी - आनंदीबेन पटेल

आंगनबाड़ी केदो में बच्चों को संभालना सबसे बड़ी जिम्मेदारी - आनंदीबेन पटेल Taking care of children in Anganwadi centres is the biggest responsibility - Anandiben Patel
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील कुमार पाण्डेय)
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज महराजगंज जनपद के दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए प्री स्कूल किट वितरित किया। उन्होने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित किया।


इस दौरान उन्होंने परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। मुख्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जाना। उन्होने कहा कि बच्चों की शिक्षा के दृष्टिकोण से आंगनबाड़ी केंद्र सबसे महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केदो में बच्चों को संभालना सबसे बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। आंगनबाड़ी केदो को प्राथमिकता दी जा रही हैं। बच्चों के खेलने के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे वह आंगनबाड़ी केदो तक पहुंचे। सभी के प्रयास से 200 आंगनबाड़ी केदो तक खेल के सामान पहुंचा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को तैयार करने के लिए हर बच्चा स्वस्थ पढ़ा लिखा मजबूत हो यही हम सब की जिम्मेदारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad