Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

टेलीग्राम के जरिए निवेश के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

टेलीग्राम के जरिए निवेश के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
राज्य संवाददाता, दिल्ली (ओ.पी. श्रीवास्तव)
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम से झांसा देने वाले ठग को अरेस्ट किया है। आरोपी विवेक शेखर ऑनलाइन वॉलेट का उपयोग करके ठगी के पैसे प्राप्त करता था और शुरू में निर्दाेष लोगों को पैसे लौटाकर उन्हें निवेश के जाल में फंसाता था। आरोपी राजस्थान में दर्ज एक अन्य शिकायत में भी शामिल पाया गया था। 


अब वह साइबर पुलिस की गिरफ्त में है। दिल्ली पुलिस के द्वारका पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता शबनम ने आरोप लगाया कि उन्हें टेलीग्राम ऐप पर एक निवेश योजना का संदेश मिला, जिसके तहत उन्हें ज्यादा ब्याज दर पर लाभ देने का वादा किया गया. इसके चलते शिकायतकर्ता से 82 हजार रुपये की ठगी की गई। इस दौरान उन्होंने 42 हजार और 40 हजार की दो अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफ़र की, इसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। 


दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस ठगी का मुख्य लाभार्थी विवेक शेखर पुत्र राम दास निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश में है। आरोपी को केवाईसी विवरण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के आधार पर ट्रेस किया गया। जांच के दौरान आरोपी को नोटिस भेजा गया, लेकिन उसने जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया। आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका भी कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया.और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 


दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक शेखर ने स्वीकार किया कि वह टेलीग्राम पर paymentorder नामक एक समूह का हिस्सा था। इस समूह में निशा नामक एक अकाउंट मुख्य संचालक था, जो उसे निर्देश देता था और ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए खाते की जानकारी साझा करता था। विवेक शेखर इस गिरोह का मुख्य खाता संचालक था। वह ठगी की राशि पहले अपने वॉलेट में प्राप्त करता और फिर निर्दाेष लोगों को शुरुआत में कुछ पैसे लौटाकर उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित करता। इस काम के बदले, उसे अच्छा खासा कमीशन मिलता था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad