Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति ने कबूला जुर्म, रोज रोज बेरोजगारी का ताना मारती थी इसलिये मार डाला

पति ने  कबूला जुर्म, रोज रोज बेरोजगारी का ताना मारती थी इसलिये मार डाला
यूपी डेस्कः
पत्नी रोज रोज बेरोजगार होने का ताना मारती थी। इससे तंग आकर पत्नी का चाकू से गला काट दिया। उसकी मौत हो गई। ये बातें खुद पति नूरउल्ला हैदर ने अपने इकबालिया बयान में कही। उसने नोएडा में 4 अप्रैल को प्रोजेक्ट मैनेजर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद करीब 20 मिनट तक लाश के पास बैठा रहा। 


फिर सेक्टर-20 के थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहार के चंपारण निवासी नुरुल्लाह हैदर की शादी दिल्ली के जामिया नगर निवासी आसमां खान के साथ 2005 में हुई थी। 42 साल की आसमा नोएडा के सेक्टर-15 सी-154 में पति नुरुल्लाह (55) और दो बच्चों के रहती थी। 19 साल का बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी के बीटेक कर रहा है। जबकि बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक, नूरउल्ला 10 साल से बेरोजगार था, वो भी पहले इंजीनियर था। 


एक कंपनी में काम करता था। लेकिन, जब से नौकरी छोड़ी उसके बाद से उसे नौकरी नहीं मिली। पत्नी आसमा खान एनएमसी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। आसमा नौकरी करके घर चलाती थी। इसी बात को लेकर अक्सर उसे ताना मारती थी। पिछले एक साल से नूरउल्ला के मन में असामा को लेकर अवैध संबंध का शक पनपने लगा। इसके बाद वो अक्सर आसमा मोबाइल चेक करता था। इसी बात को लेकर आसमा ओर नूरउल्ला में झगड़ा होता रहा था। बेटे समद ने बताया- शुक्रवार को मैं अपने कमरे में था। 


मेरी बहन इनाया दोपहर 1 बजे मम्मी के कमरे में गई। देखा तो बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं। पास में खून से लथपथ एक तकिया भी था। यह देखन वह चिल्लाने लगी- मम्मी मर गई हैं। नूरउल्ला हैदर ने पुलिस को बताया- मैं बेरोजगार हूं। पत्नी नौकरी करती थी। इसी बात को लेकर मुझे ताना मारती थी। अक्सर किसी से बात फोन पर बातें करती रहती थी। 4 अप्रैल को भी पत्नी मुझसे लड़ाई करने लगी। मां और बच्चे भी घर में ही थे। लड़ाई करने के बाद वो सोने चली गई। मैंने सोते हुए उसकी हत्या कर दी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad