Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज की महक जायसवाल रहीं इण्टरमीडिएट की यूपी टॉपर

प्रयागराज की महक जायसवाल रहीं इण्टरमीडिएट की यूपी टॉपर
यूपी डेस्कः
यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आ गया है। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 76.60 प्रतिशत रहा। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी टॉप किया है। महक के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी को 96.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। इटावा की मोहिनी 96.40 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियां, लड़कों से 10 प्रतिशत ज्यादा पास हुई हैं। इसके साथ ही 105 में से 91 कैदियों ने इंटर की परीक्षा पास की। इनका पासिंग प्रतिशत 86 रहा। 


अमेठी जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा 92.65, जबकि चंदौली का सबसे कम 65.70 है। लखनऊ की साहिबा आरिफ ने इंटरमीडिएट के ह्यूमैनिटीज विषय में पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। साहिबा के पिता एक दर्जी हैं, जो पांच बच्चों का पालन-पोषण बड़ी मशक्कत से करते हैं। घर की सबसे बड़ी होने के नाते साहिबा पर जिम्मेदारियों का बोझ भी कम नहीं है। वह देर रात तक पढ़ाई करती थीं। साहिबा बचपन से डॉ. एलपी लाल स्कूल की छात्रा रही हैं। साहिबा का सपना है कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करें।


सबसे खास

यूपी बोर्ड ने पहली बार छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है। इस बार 12वीं में कुल 27 लाख, 5 हजार, 17 स्टूडेंट्स ने पंजीकृत थे। इनमें 14 लाख, 58 हजार, 983 छात्र और 12 लाख 46 हजार 24 छात्राएं थीं। रेगुलर परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15, जबकि प्राइवेट का 81.28 प्रतिशत रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

==

Bottom Ad