Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुधार का मौका मिलना चाहिये, दण्ड समाधान नहीं- सीईओ

सुधार का मौका मिलना चाहिये, दण्ड समाधान नहीं- सीईओ
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ एम् लोकेश का कहना है कि किसी भी कर्मचारी को सुधरने का अवसर दिया जाना चाहिए। सस्पेंशन या दंडात्मक कार्रवाई समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। यदि बार बार की चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी सम्बंधित कर्मचारी या अफसर अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं ला रहा है तब उसके खिलाफ विधि अनुरूप दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।


बुधवार को नोएडा के सीईओ चुनिंदा पत्रकारों के साथ अपने कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नोएडा अथॉरिटी ने विकास एवं जनहित में अनेक बड़े बड़े कार्य किये है। करोड़ों अरबों रुपए की नई नई देशी विदेशी परियोजनाएं नोएडा परिक्षेत्र में आए दिन स्थापित हो रही है। विश्व पटल पर नोएडा का नाम औद्योगीकरण के मामले में प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है। उत्पादकता एवं रोजगार प्रदान करने के सन्दर्भ में भी नोएडा का वातावरण सर्वोत्तम है।


कई जिलों में जिला अधिकारी एवं प्राधिकरण में सीईओ का कुशलता पूर्वक दायित्व निभा चुके नोएडा के मुख्य कार्य पालक अधिकारी डॉ लोकेश ने कहा कि गर्मी ऋतु के दृष्टिगत तीस करोड़ रुपए नोएडा के अग्नि शमन विभाग को दिया जा रहा है, ताकि यदि संयोगवश कहीं आग की घटना घटित होती है तो अत्याधुनिक अग्नि शमन उपकरणों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सके और जन धन की हानि का बचाव हो सके। प्राधिकरण के सीईओ ने मीडिया से अपेक्षा की कि मीडिया को नकारात्मक खबरों के साथ साथ सकारात्मक खबरों को भी अपने पाठकों तथा दर्शकों के मध्य परोसना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अच्छे कार्य हो रहे हैं तो उसे भी प्रमुखता के साथ मीडिया कवर करें। इससे सम्बन्धित कर्मचारियों तथा अधिकारियों का मनोबल ऊंचा होता है। पत्रकार वार्ता के दौरान ओ एस डी महेन्द्र प्रसाद तथा एक सीईओ संजय खत्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad