Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में कठैला झील के पास कार में मिली युवक की लाश

लखनऊ में कठैला झील के पास कार में मिली युवक की लाश
लखनऊ, 25 अप्रैल।
विभूतिखंड स्थित कठौता झील के पास गुरूवार को कार में एक शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चार दिन से सड़क किनारे खड़ी थी। आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अमेठी के अरुण दुबे के रूप में हुई।


विभूति खंड पुलिस के मुताबिक, शव विक्रांत खंड स्थित विजईपुर चौराहा के पास मिला है। एसएचओ विभूतिखंड ने बताया मृतक अरुण कुमार दुबे निवासी अमेठी, गाड़ी चलाने का काम करता था। स्विफ्ट डिजायर जो मृतक के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसी में इनका शव मिला है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किया। मृतक के जीजा संतोष पाठक भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। संतोष ने बताया अरुण दुबे मेरे साले हैं। 


21 अप्रैल से वह घर नहीं लौटे थे। आज गुरुवार सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज कराई थी। अरुण के पिता रमाशंकर गृह जनपद अमेठी में रहते हैं। अरुण अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उनके पीछे पत्नी पूजा, दो बेटियां और एक 6 साल का बेटा है। मृतक का एक भाई भी है जो मंदबुद्धि है। अरुण गाड़ी चलाकर घर चलाते थे। 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे वह घर से निकले थे। दोपहर 2 बजे इंदिरानगर लोकेशन थी। उसके बाद से लोकेशन नहीं मिली। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad