Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या में पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या, उ.प्र.।
कोतवाली इनायतनगर के शाहगंज-बारुन मार्ग पर डोभियारा गांव स्थित मंदिर के पुजारी की हत्या हो गई। उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुजारी तांत्रिक भी था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया। 60 वर्षीय मंदिर के पुजारी राज बहादुर यादव उर्फ बाबा बेचन दास पुत्र राजाराम के गले और चेहरे पर कई वार किए गए हैं।


राज बहादुर यादव डोभियारा पूरे विशुन गांव से 100 मीटर दूर रास्ते पर एक मंदिर बनाकर 30 वर्षों से रहे थे। मंदिर के पास ही तीन कमरे हैं। जिसमें एक कमरे में उनका शव खून से लथपथ मिला। अयोध्या में सुबह करीब 6 बजे मृतक पुजारी का बेटा दिनेश कुमार मंदिर की साफ सफाई करने आया था, लेकिन पिता के कमरे में नहीं गया। कुछ देर बाद गांव की कुछ महिलाएं गेहूं काटने जा रही थी, तभी उन्होंने एक कमरे में पुजारी का खून से लथपथ शव देखा, इसके बाद वह चीखने लगीं। 


बाबा के पांच बेटे हैं, इसमें दिनेश सबसे बड़ा बेटा है। इसके बाद राजेंद्र, सुनील, उमेश और जय हैं। सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ यश त्रिपाठी, इनायतनगर थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के मुताबिक 30 वर्षों से बाबा बेचन दास गांव के बाहर मंदिर बनाकर रहे थे, वे तंत्र साधना भी करते थे। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया “शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने घटना की तहरीर दे दी है, कुछ बातें भी परिजनों ने बताई है, जिसके आधार पर जांच की जाएगी, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad