Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोषण पखवाड़ा अभियान का आयोजन

पोषण पखवाड़ा अभियान का आयोजन                                  
बस्ती 19 अप्रैल। पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बस्ती सदर के कोईलपुरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया गया। इस  कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और घरेलू पोषण के महत्व से अवगत कराना है।

 


    कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पी. के. मिश्रा ने किया। उन्होंने पोषण वाटिका के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल पोषण सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में भी सहायक हो सकती है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजलि वर्मा (गृह विज्ञान वैज्ञानिक) ने महिलाओं व बच्चों के लिए उचित आहार योजना, पौष्टिक रेसिपी और खाद्य विविधता के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों में भी पोषणयुक्त आहार तैयार किया जा सकता है। 


बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन की आदतें, आयरन और विटामिन की आवश्यकता तथा साफ-सफाई का महत्व समझाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे पोषण संबंधी संदेश को प्रभावी ढंग से फैलाया जा सके। डॉ. वी. बी. सिंह (पादप प्रजनन वैज्ञानिक) ने पौष्टिक किस्मों की खेती और घरेलू उपयोग हेतु मोटे अनाज के उन्नत बीजों की जानकारी दी। डॉ. प्रेम शंकर (पौध सुरक्षा वैज्ञानिक) ने पोषण वाटिका में उगाए जाने वाली सब्जियों में  कीट व रोग नियंत्रण हेतु जैविक, प्राकृतिक तरीके अपनाने पर जोर दिया। आर. वी. सिंह (प्रसार वैज्ञानिक) ने संतुलित आहार और रोज़मर्रा के जीवन में पोषण की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad