Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 61 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 61 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया
बस्ती, 27 मई।
मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 61 वीं पुण्यतिथि पर संकल्पों के साथ नमन किया गया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के साथ ही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की। 


वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का पंचशील सिद्धांत बेमिसाल है, उसका लोहा आज भी दुनिया मानती है। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, संदीप श्रीवास्तव, प्रमोद द्विवेदी, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू आदि ने कहा कि देश को आजाद कराने और उसके बाद नव निर्माण में जवाहर लाल नेहरू की भूमिका अग्रणी रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू का योगदान सदैव याद किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि जब देश घोर खाद्यान्न संकट से गुजर रहा था नेहरू जी के मार्ग दर्शन में कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार दिया गया और आज देश खाद्यान्न के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर है। 


कहा कि देश को आजाद कराने और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में पं. नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे सदैव याद किये जायेंगे। पुण्य तिथि पर पं. नेहरू को नमन् करने वालों में शकुन्तला देवी, लक्ष्मी यादव, राकेश पाण्डेय गांधियन, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, अमर बहादुर शुक्ल ‘तप्पे बाबा’, आलोक तिवारी, लालजीत पहलवान, शेर मोहम्मद, अतीउल्ला सिद्दीकी, गुड्डू सोनकर, मारूफ अली, सद्दाम हुसेन, अशरफ अली, आनन्द कुमार निषाद, सर्वेश कुमार शुक्ल, राजेश कुमार भारती, प्रमोद कुमार, राम बहादुर सिंह, अशफाक अहमद के साथ ही कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता शामिल  रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad