Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गिनाई प्राथमिकतायें

महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गिनाई प्राथमिकतायें
महराजगंज, ब्यूरो (सुनील पाण्डेय)
आज जनपद के नये जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होने अपने आगमन के उपरांत सबसे पहले विद्युतकर्मियों की हड़ताल और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आयोजित वीसी में प्रतिभाग किया। उसके बाद कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। 


पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाईं। जिलाधिकारी मूलतः सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। ये 1999 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत उप जिलाधिकारी नैनीताल के रूप में किया। इन्होंने गाजीपुर, नैनीताल, चंपावत, लखनऊ, उधमसिंह नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायूं, बलिया, संत कबीर नगर और बरेली के उप जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। 


इसके उपरांत उन्होंने पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट और बागपत के अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। जिलाधिकारी अलीगढ़, कानपुर नगर और शाहजहांपुर के नगर आयुक्त भी रहे हैं। वर्तमान में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और और नगर आयुक्त अयोध्या के रूप में कार्यरत थे। मातहत अधिकारियों का कहना है जिलाधिकारी के अनुभवों का महराजगंज को लाभ मिलेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad