Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली में किसानों को जागरूक करने के लिये हुआ कार्यक्रम

रूधौली में किसानों को जागरूक करने के लिये हुआ कार्यक्रम
बस्ती 31 मई। उत्तर प्रदेश शासन व कृषि निदेशालय एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में रुधौली के ग्रामसभा बखरिया में “विकसित कृषि संकल्प अभियान योजना” के अंतर्गत एक विशेष कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीकों, योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती की पद्धतियों से अवगत कराना है।



कार्यक्रम के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी टी.एम. त्रिपाठी, अपर निदेशक कृषि (कृषि रक्षा), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ तथा जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी अशोक गौतम, उप कृषि निदेशक, ने ग्रामसभा का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने खेतों और किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी एवं उनके लाभों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने कृषि रक्षा रसायनों पर मिलने वाले अनुदानों, उनके वैज्ञानिक उपयोग एवं किसानों को समय पर उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों की जानकारी साझा की।




उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करें एवं जैविक विकल्पों को प्राथमिकता दें। कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया बस्ती के वैज्ञानिक डॉ. हरिओम मिश्रा ने धान की उन्नत प्रजातियों, नर्सरी की वैज्ञानिक तैयारी, बीजोपचार की विधियाँ एवं रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार गुप्ता ने वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए दुधारू पशुओं की देखभाल, गर्मी से बचाव एवं नियमित टीकाकरण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पशु स्वास्थ्य सीधे किसान की आय से जुड़ा हुआ है, इसलिए समय पर देखभाल एवं टीका कार्यक्रम आवश्यक है।




मत्स्य विभाग से आए सहायक निदेशक (मत्स्य) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वर्मा ने जनपद में चल रही मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं, अनुदान सहायता एवं मत्स्य पालन को एक लाभकारी उद्यम के रूप में अपनाने की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) प्रेम नारायण मिश्रा, गौरव मिश्राबी टी एम, एटीएम, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसानग उपस्थित रहे। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की और कई जिज्ञासाओं का समाधान भी पाया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad