Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेड़ पर लटका मिला किसान नेता के बेटे का शव

पेड़ पर लटका मिला किसान नेता के बेटे का शव
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
बिजनौर में  मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में भाकियू के पदाधिकारी के बेटे का शव रविवार सुबह आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामल की जांच में पुलिस जुटी है। 


शहबाजपुर के निवासी 35 साल के वरुण राजपूत पुत्र जयप्रकाश राजपूत का शनिवार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दंपत्ति को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। इसके बाद वरुण राजपूत घर से रस्सी उठाकर बाहर चला गया था। रविवार सुबह गांव का ही रहने वाला सोनू सरकारी नलकूप पर पहुंचा तो उसने देखा कि वरुण का शव नलकूप के पास खड़े आम के पेड़ में लटका हुआ है और उसके दोनों पैर जमीन पर टिके थे। 


वरुण का मोबाइल भी नाली में पड़ा हुआ था। उसने इसकी जानकारी स्वजन और ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे स्वजन और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पिता जयप्रकाश भाकियू अराजनीतिक में ग्राम अध्यक्ष हैं। शनिवार की देर शाम वह अपनी पत्नी संग सुसराल गांव नंगला गए थे। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही दंपत्ती सुबह घर पहुंच गया। वरुण के पिता जयप्रकाश ने गांव निवासी एक युवक पर अपने पुत्र की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad