Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसीएमओ की मौजूदगी मे स्टेट टीम ने किया सीएचसी रूधौली का निरीक्षण



एसीएमओ की मौजूदगी मे स्टेट
टीम ने किया सीएचसी रूधौली का निरीक्षण

रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को स्टेट टीम के मौजूदगी मे एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लैब रूम, उपस्थिति रजिस्टर, मरीजों के इलाज की व्यवस्था, दवाओं के स्टॉक, डॉक्टरों की उपलब्धता, स्टाफ नर्स की मौजूदगी, डिलीवरी रूम तथा ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आनंद मिश्रा से अस्पताल से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की गई। इस मौके पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भावना गुप्ता, स्टाफ नर्स श्वेता गुप्ता, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजेश पाठक, फार्मासिस्ट जितेंद्र शुक्ला, डॉ रामकिशोर जांडू, वार्ड बॉय जगजीवन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्य प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad