Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP CRIME. घर के अंदर सो रही पति पत्नी पर हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

UP CRIME. घर के अंदर सो रही पति पत्नी पर हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर
यूपी डेस्कः
हमीरपुर जिले के एक गांव में अपने घर में सो रहे दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव की है।


गांव के अनिल राजपूत (30) अपनी पत्नी गीता देवी (26) और तीन वर्षीय बेटी शानवी के साथ अपने घर में सो रहे थे तभी आधी रात में हमलावारों ने दंपति पर हमला कर दिया। गीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। शानवी को कोई चोट नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि अनिल को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad