Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

30 मई से लापता हैं बस्ती के सचिन चौधरी, ढूढ़ने मे मदद करें



30 मई से लापता हैं बस्ती के सचिन चौधरी, ढूढ़ने मे मदद करें
बस्ती, 09 जून।
सोनहा थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी सचिन चौधरी उम्र 26 वर्ष पुत्र चन्द्रप्रकाश चौधरी 30 मई से लापता हैं। इनका मो.न. 7800910699 है। परिजनों को बताकर गर्मी की छुट्टियों में घूमने निकले थे। इनके बड़े भाई मनीष चौधरी 30 मई को बड़ेवन चौराहे पर इन्हे पहुंचाने आये थे। सचिन ने कहा उनका एक दोस्त आ रहा है उसके साथ निकल जायेंगे, आप वापस जाइये। मनीष घर वापस चले गये। 31 मई से सचिन का मोबाइन स्विच आफ आ रहा है। 


31 को उनकी आखिरी लोकेशन 2.26 बजे जयपुर मिली थी जहां उन्होने एटीएम से अपने बैंक खाते से रूपये निकाले थे। बड़े भाई मनीष ने बताया कि सचिन ने 04 मई को महिला डिग्री कालेज बस्ती में की परीक्षा दी है। 14 जून को इसका परिणाम आने वाला है। परिजनों काफी परेशान हैं। बड़ेवन चौराहे पर सचिन अपने किस दोस्त का इंतजार कर रहा था, किसी को नही मालूम है। सारे दोस्तों रिश्तेदारों के यहां पता किया सचिन का कोई सुराग नही मिला। 31 मई को सोनहा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, उन्होने 03 जून को गुमशुदगी दर्ज की लेकिन पुलिस से कोई मदद नही मिली। सचिन की जन्मतिथि 01.01.1999 है, वह 5.5 लम्बा है उसका रंग गोरा है। 


जन सामान्य से अपील

किसी सज्जन को सचिन के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया मो.न. 7860193463, 9721766663 पर सूचना दें, परिजन उनका अहसान जिंदगी भीर नही भूलेंगे और उचित पारितोषिक भी देंगे। इस सूचना को पढ़ने वाले पाठकों से विनम्र अनुरोध है कि सोयाल मीडिया का महत्व और परिजनों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुये इसे अधिक से अधिक शेयर करें। आपके प्रयासों से किसी का बेटा वापस आया तो इससे बड़ा नेक कार्य नही होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad