Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चित्रगुप्त चौराहे के नाम पर होगी रौता चौराहे की पहचान, राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा लगाने की मांग


चित्रगुप्त चौराहे के नाम पर होगी रौता चौराहे की पहचान, राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा लगाने की मांग
बस्ती, 09 जून। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा को ज्ञापन सौंपकर शहर के रौता चौराहे को चित्रगुप्त चौराहे के रूप में पहचान देने की मांग किया है। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति और कायस्थ शिरोमणि डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।


नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा दोनो मांगों पर विचार किया जायेगा। नगरपालिका अध्यक्ष से मिलने वालों में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव आदर्श, मनीष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मुकेश श्रीवास्तव ने कहा चौराहों का नामकरण न होने से लोग उल्टे सीधे नामों से शहर के प्रमुख चौराहों को पहचान दे रहे हैं। बेहतर होगा देश की आजादी में प्रमुखता से योगदान देने वाले कायस्थ समाज के महापुरूषों को इस माध्यम से सम्मान दिया जाये। उन्होने कहा ऐसा होने पर समाज के लोग गर्व महसूस करेंगे और शहर को एक नई पहचान भी मिलेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad