Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सर्पदंश से युवती की मौत, अस्पताल से नही मिला इलाज



सर्पदंश से युवती की मौत, अस्पताल से नही मिला इलाज
बस्ती, 09 जून।
रुधौली थाना क्षेत्र के बरवां गांव के कमलेश मौर्या की 19 वर्षीय बेटी को सांप काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। घटना रविवार भोर की है। कमलेश मौर्या की बेटी संचिता एक कमरे में सोई थी। अचानक उसके दाहिने हाथ में किसी जहरीले सर्प ने काट लिया।


सर्प पर दंश के कुछ समय बाद संचिता की स्थिति गंभीर होने लगी तो अपनी बहन को किसी जानवर के काटने की सूचना दी। बहन ने अपने पिता को घटना की जानकारी दिया। इसके बाद उसे सीएचसी रुधौली ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कमलेश मौर्या ने रुधौली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अस्पताल पर बेटी को लेकर पहुंचने के बाद लगभग एक घंटे तक बेटी कोई उपचार नहीं मिला जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad