Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देश भर में कोरोना के 3783 संक्रमित, 2 दिन में 21 मौत

देश भर में कोरोना के 3783 संक्रमित, 2 दिन में 21 मौत
नेशनल डेस्कः
देश में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 3783 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 22 मई को देश में 257 केस थे। 9 दिन में कोरोना केस 14 गुना बढ़े हैं। 2 दिन में 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने जान गंवाई।


बेंगलुरु में तीनों डोज ले चुके मरीज की मौत हुई है। 31 मई को बेंगलुरु में 63 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। कर्नाटक सरकार ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad