Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कप्तानगंज के रेजल गांव में मिली 25 वर्षीय ध्रुवचंद की लाश



कप्तानगंज के रेजल गांव में मिली 25 वर्षीय ध्रुवचंद की लाश
बस्ती, 02 जून।
 जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेजल में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव का शिनाख्त करवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया घटना बीती रात 10.30 बजे की है। मृतक का नाम ध्रुवचंद उम्र 25 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद निवासी कौड़ीकोल है। 


मृत्यु का कारण स्पष्ट नही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये गांव के एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि ध्रुवचंद शनिवार को रात 10 बजे घर से निकला था। पूरा दिन गांव और परिवार के लोग इधर उधर ढूंढते रहे। इस बीच गांव के कुछ लड़के मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए पास गन्ने के खेत में पहुंचे। जहां ध्रुवचंद चौधरी का लहूलुहान शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसके सिर और चेहरे के अलावा शरीर के विभिन्न हिस्सों में बेरहमी से वार किया गया है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad