Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में युवक की हत्या कर लाश के 6 टुकड़े किये


अयोध्या में युवक की हत्या कर लाश के 6 टुकड़े किये
अयोध्या, उ.प्र.।
अयोध्या जिले में एक 22 वर्षीय युवक को धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई और लाश को 6 टुकड़ों में काटा गया। मृतक की पहचान दिनेश वर्मा के रूप में हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर की है। 


जानकारी मिली है कि युवक घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। तभी रात में उस पर हमला किया गया। मंगलवार तड़के उसका खून से लथपथ शव मिला। मृतक के भाई ने अपने सगे चाचा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, अयोध्या पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो आरोपी फरार चल रहे हैं। प्राथमिक जांच में जमीनी विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश वर्मा बीए का छात्र था। वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटनास्थल पर दिनेश के हाथ-पैर, गर्दन और धड़ अलग-अलग पड़े मिले थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad