Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में एकदिवसीय एडवेंचर एक्टिविटी का हुआ आयोजन


यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में एकदिवसीय एडवेंचर एक्टिविटी का हुआ आयोजन

बस्ती, 01 जून। यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में एकदिवसीय एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन हुआ जिसमें यूनिक साइंस एकेडमी तथा यूनीक ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रोप एंड रॉक एडवेंचर एक्टिविटी के प्रशिक्षक विजय प्रताप सिंह ने साहसिक ट्रेम्प्लिंग, कमानडोनेट, वर्मा ब्रिज वालक्लाईंबिंग, ज़िपलाइन, रोलर, कमांडो क्रोल, हॉपस्काच बॉडीज़ोरब, रोपलैडर आर्चरी, डबल रो, मोगली वाक, टायरवाल, लेजर बीन, मिक्की माऊस,डांट एक्टिविटी आदि में बच्चों को शामिल कर उन्हें संकट के समय बचाव के उपाय को भी बताया। 


यूनीक  ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा की बच्चों के मानसिक एंव शारीरिक विकास के लिए ऐसी एक्टिविटी करवाते रहेंगे। विद्यालय परिवार से दुर्गेश कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, अंशू उपाध्याय, संगीता श्रीवास्तव, सुमन सिंह, सविता, बुशरा करामात, विन्दुसार सिंह, दिलीप सिंह,शिखा पाण्डेय, चंद्र प्रभा, बलवंत, नागेंद्र, कोनिका, आराध्या, नाज़िरा, रघुबीर सिंह, उद्धव, साकेत, भृगु नाथ, कमलेश, मांडवी, प्रिया, आकाश, आँचल, शिवांगी, यास्मीन, आकांक्षा पाण्डेय, अमन, श्रीचंद आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad