Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुरादाबादः खेत में मिली लड़की की लाश, रेप की आशंका



मुरादाबादः खेत में मिली लड़की की लाश, रेप की आशंका
यूपी डेस्कः
मुरादाबाद जनपद में मैनाठेर थाना क्षेत्र के मैनाठेर गांव में एक नाबालिग लड़की का शव खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहात और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।


स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने लड़की के साथ कोई अनहोनी की जताई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad