Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में किशोरी ने किया सुसाइड



बस्ती में किशोरी ने किया सुसाइड
बस्ती, 14 जून।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में शनिवार को किशुन प्रसाद की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है। किशोरी का नाम आंचल है। उसकी लाश घर में फंदे से लटकती मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। फिलहाल प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है।


बस्ती जिले में आत्महत्या के मामले रिकार्ड बना रहे हैं। कोई सप्तान नही बीतता जब दो चार आत्महत्या के मामले सामने न आयें। एक दिन पूर्व यानी शुक्रवार को लालगंज थाना क्षेत्र के खरका गांव में मनिराम की बेटी 15 वर्षीय काजल ने सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार वह शाम 6.00 बजे घर से निकली थी, 8.30 बजे तक नही लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ में उसकी लटकती हुई लाश मिली। पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसके साथ हैवानियत हुई है या नही।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad