Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज डीएम का सख्त निर्देश, अस्पताल में न दिखें दलाल



महराजगंज डीएम का सख्त निर्देश, अस्पताल में न दिखें दलाल
महराजगंज, उ.प्र. (सुनील कुमार पाण्डेय)
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होने सबसे पहले गेट बंद करवाने जा निर्देश दिया इसके बाद परिसर में मौजूद संदिग्धों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिलाधिकारी को पहचानते ही संदिग्ध परिसर से भागने लगे। एक व्यक्ति दिव्यांश पुत्र दिलीप को पुलिस ने पकड़ा।




डीएम ने उसके खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ओपीडी, वरिष्ठ नागरिक वार्ड, रेडियोलॉजी रजिस्ट्रेशन कक्ष, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कक्ष, डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक आदि को देखा। ब्लड बैंक में रक्त दाता और रक्त प्राप्तकर्ता पंजिका को देखा और विद्यावती देवी से बात की। जिलाधिकारी ने ओपीडी का निरीक्षण किया। मेडिसिन कक्ष में 48 मरीज और हड्डी रोग कक्ष में 110 मरीज देखे गए थे। उन्होने सीटी स्कैन वेटिंग कक्ष और रैन बसेरा का निरीक्षण किया। वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों से बात की और सीएमएस को वेंटिलेशन सुनिश्चित करने और कूलर व पंखों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें।



निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति प्रमोद निवासी गोन्हा, पनियरा ने बाहर से जांच करवाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल में ब्लड टेस्ट की व्यवस्था होने के बावजूद बाहर से जांच करवाने पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल में मौजूद सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए। मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्था की जांच हेतु आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण में सामान्यतः अधिकांश चीजें सही मिली हैं, कुछ कमियां मिली हैं, जिनको ठीक करने का निर्देश सीएमएस को दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad