Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर में जबरन दोस्ती का दबाव, तेजाब से जलाने की धमकी



कानपुर में जबरन दोस्ती का दबाव, तेजाब से जलाने की धमकी
यूपी डेस्कः
कानपुर के बर्रा थाना इलाके में एक शोहदे ने युवती पर जबरन दोस्ती का दबाव बनाते हुए तेजाब से नहलाने की धमकी दी है। युवक का कहना है कि मुझसे दोस्ती कर लो, वर्ना तेजाब से चेहरा जला दूंगा, कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


युवती ने अपने एक रिश्तेदार की हरकतों से परेशान है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार युवक आरुष श्रीवास्तव बीते कई महीने से जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। आरुष राह चलते पीछा करता है। रास्ते में रोककर बात करने की कोशिश करता है। विरोध करने पर ब्लैकमेल करता है। आरुष धमकी देता है कि यदि मुझसे दोस्ती नहीं की तो फोटो एडिट करके अश्लील बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसके साथ ही मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी वजह से परिवार डरा और सहमा हुआ है। आरुष नए-नए नामों से आईडी बनाकर इंस्टाग्राम चलाता है। जिसके जरिए लगातार परेशान करता रहता है। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा के मुताबिक युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad