Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, लाइनमैन के खिलाफ विभाग ने दी तहरीर



करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, लाइनमैन के खिलाफ विभाग ने दी तहरीर
बस्ती, 10 जून।
नगर पंचायत के खुटहन में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत का मामला टूल पकड़ लिया है। उ.प्र. राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बिजली विभाग की लापरवाही मानते हुये समर्थकों के साथ अधीक्षण अभियंता विद्युत को उनके कार्यालय में घण्टों घेरकर रखा। 


उन्होंने कहा कि ग्यारह हजार बोल्टेज का तार लगभग से लगभग 07 फीट पर ही था जबकि मानक 20 फीट ऊंचाई का होता है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने और मृतक परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपया मुआवजा दिये जाने की मांग किया। तीन घंटे  तक चली वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता वागीश कुमार गुप्ता और अवर अभियंता विकास कुमार की ओर से दोषी दो लाइनमैंन अजीज और विक्रम कुमार के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने की तहरीर थाना नगर में भेजा गया। अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए अधिशाषी अभियंता द्वितीय को निर्देशित किया और कहा कि जांच पूर्ण होने पर 10 लाख रुपया का मुआवजा भी परिवार को दिया जाएगा। 


अधिशाषी अभियंता द्वितीय ने नगर पंचायत नगर के स्वीकृत सभी कार्यों को जुलाई तक पूर्ण करने का लिखित अश्वासन दिया। इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी ही विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार बदनाम होती है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि सुबह 08 बजे इतनी बड़ी दुर्घटना हुई लेकिन विद्युत विभाग का कोई अधिकारी शाम तक मौके पर नहीं पहुंचा। श्री राना ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और सरकारी मुवाबजा मिलने तक चौन से नहीं बैठेंगे। दोषियों को जेल जाना होगा। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, चंद्र मणि मिश्रा मोहंती दूबे, जगदीश पांडेय, देवेश धर द्विवेदी, दिलीप शर्मा , श्रुति अग्रहरि , राम चन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad