Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फाइनेंस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की संदिग्ध हालत में मौत



फाइनेंस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की संदिग्ध हालत में मौत
बस्ती, 13 जून।
कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड पर एक फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक 45 वर्षीय विक्रमवीर सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह ब्राह्मण महासभा के पीछे किराए के मकान में गुरुवार सुबह उनका शव मिला। वे कुड़ेभार जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले थे। इसी कमरे सें वे थ्री व्हीलर के लिए लोन देते थे। 


गुरुवार को कार्यालय का कमरा सुबह से नहीं खुला। दरवाज़े की कुंडी को धक्का देकर खोलने पर देखा गया कि उसका शव जमीन पर था। शव को एंबुलेंस से पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्वजन को सूचित किया। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि दिवंगत फाइनेंस कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर नियुक्त थे, जो अपने घर से बस्ती कार्यालय में बुधवार के दिन में तीन बजे शाम को बस्ती कार्यालय (पैसा लो फाइनेंस कंपनी थ्री व्हीलर बस्ती) में आए थे। 


यहां हर्षित पाठक व बृजेश कुमार पांडेय कार्यालय पर मौजूद थे। शाम को पांच बजे हर्षित पाठक व बृजेश कुमार पांडेय अपने घर चले गए। विक्रम वीर सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह रात को कहीं भोजन करके अपने कार्यालय के रूम में सो गए। गुरुवार करीब पौने 11 बजे मौके पर जाकर पुलिस ने देखा गया तो मृतक विक्रमवीर सिंह अपने बिस्तर के बाई तरह मुंह के बल जमीन पर पड़े थे। सीओ ने कहा पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad