Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवीन कृषि तकनीक से रूबरू हुये किसान



नवीन कृषि तकनीक से रूबरू हुये किसान
बस्ती 09 जून।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्यारहवे दिन दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम सवाई पर्सन, चिलमा पर्सन एवं भिउरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराकर उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि करना रहा। 


कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के वैज्ञानिक डॉ. राघवेंद्र विक्रम सिंह तथा डॉ हरिओम मिश्र ने वैज्ञानिक खेती, मे मृदा की जांच, बीजों का सही चुनाव, उर्वरको का सही उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती की विधियों एवं धान की सीधी बुवाई, पशुपालन, मछली पालन एवं बकरी पालन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि सखियों ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य करने, स्वरोजगार अपनाने तथा कृषि आधारित उद्यमों से लाभ कमाने की दिशा में प्रेरित किया। 


स्टेट बैंक के वित्तीय सलाहकार पवन कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पशुपालन विभाग से डॉ. अजय कुमार गौड़ एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गर्मी के मौसम में पशुओं की उचित देखभाल हेतु सुझाव दिए, इफको से अनुज कुमार एवं जुनेद आलम ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागरिका के उपयोग एवं उसकी विशेषताओं के बारे में कृषक भाइयों को जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी (कृषि), बीटीएम, एटीएम, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं सफाई कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad