Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महादेवा विधानसभा के पाऊं में हुई संविधान बचाओ रैली



महादेवा विधानसभा के पाऊं में हुई संविधान बचाओ रैली
बस्ती, 14 जून।
शनिवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पाऊं कस्बे में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के सन्देश को हर घर में पहुंचाए। कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बन गए हैं। वे देश के संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। इसके लिये हम सबको कांग्रेस के साथ आगे बढना होगा।


संविधान बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, निर्मला पासवान पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महादेवा बृजेश कुमार आर्य, वाहिद सिद्धिकी, संदीप श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान आदि ने कहा केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि आज देश में वे लोग सत्ता में हैं, जो कोविड के समय तैरती हुई लाशों को देखकर भी आंखें बंद कर लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन आज इसी संविधान को कमजोर करने की साजिश हो रही है। 


वक्ताओं ने  जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि इस पर सबसे पहले आवाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत आंकड़ों को सामने लाने की बात की ताकि सभी वर्गों को उनका हक मिल सके। इस मौके पर  राकेश सिंह, साजिद सिद्धिकी, विकास कुमार प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार, सर्वेश सिंह अखिलेश सिंह, गणेश कुमार, सुभाष सिंह, अश्वनी कुमार, फूलचंद्र आत्माराम, विजय कुमार प्रदीप कुमार,  मजीद सिद्धिकी, अल्ताफ अहमद, वकील शुक्ला, फजल आजम, महेंद्र गौतम, धर्मेश, राम नैन, रमेश, रामचन्द्र आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad