Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे फिर मिली अज्ञात लाश



बस्ती मे फिर मिली अज्ञात लाश
बस्ती, 14 जून।
बस्ती जिला लाशों का शहर बनता जा रहा है। जानकार लोगों का कहना है कि खराब पुलिसिंग के चलते बदमाश हत्या कहीं ओर कर रहे हैं और लाशें लाकर बसती जिले में प्लान्ट कर रहे हैं। नागरिकों में असुरक्षा की भावना घर कर रही है। ताजा मामला रूधौली थाना क्षेत्र का है। 


यहां कई दिनों पुरानी सड़ी हुई लाश मिली है। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा चौकी अंतर्गत बस्ती, बॉसी मार्ग पर स्थित दमया व पिपरा के बीच पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया है। 


शव मिलने की जानकारी तब हुई जब अगल, बगल के गाँव के बच्चे बकरी चरा रहे थे और पुल के समीप जाने पर काफी दुर्गध हुआ तो बच्चो ने गाँव के लोगों को जानकारी दिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसडीएम रुधौली, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे, बिशुनपुरवा चौकी प्रभारी जयविंद कुमार, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और विधिक कार्यवाही पूरा किया। व्यक्ति नीले कलर का स्वेटर व टाऊजर पैंट, बेल्ट, जूता पहना था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad