Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योग और प्राणायाम को अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं-नीलम सिंह



योग और प्राणायाम को अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं-नीलम सिंह
बस्ती, 21 जून।
नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि योग और प्राणायाम को अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं। वे अपने नगर पंचायत में आयोजित योग शिविर में लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। वे बीमार होने के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करना भारतीय कार्य संस्कृति का हिस्सा है। 



उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नियमित योग से हमारा तन मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज से ही विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां प्रत्येक माह योग दिवस का आयोजन होता है। 


योग प्रशिक्षक शुक्ला और  ने लोगों को योग और प्राणायाम के गुर सिखाए। इस अवसर पर मेजर चंद्र शेखर शुक्ला, सूर्य नारायण उपाध्याय भाऊक, राजेश त्रिपाठी,सभासद दिनेश चौरसिया, सत्यराम निषाद, संजय सोनकर, विजय साहनी, राम सजन यादव, तुलसीराम, डा अनिल श्रीवास्तव, रणविजय गौतम, चंद्र मणि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad