Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ली समाजसेवा की शपथ



कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ली समाजसेवा की शपथ

बस्ती, 08 जून। कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक रविवार को चित्रगुप्त मंदिर सभागार में संरक्षक सुरेन्द्र मोहन वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक कार्यों पर जोर देने के साथ ही पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सुरेन्द्र मोहन वर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव आदि ने कायस्थ सेवा ट्रस्ट के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। 


यह जानकारी देते हुये कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्व सम्मत से मोनू उर्फ विपिन श्रीवास्तव को बस्ती मण्डल प्रभारी, सर्वेश श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष, उमेश श्रीवास्तव संगठन महामंत्री, आलोक कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश श्रीवास्तव महामंत्री, राहुल श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मनीष कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सचिव घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त 5 सदस्यीय मण्डलीय सलाहकार समिति में सन्तोष श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नवीन कुमार श्रीवास्त और मनीष कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। 


इसी कड़ी में अभिषेक श्रीवास्तव को गौर, अमित कुमार श्रीवास्तव विक्रमजोत, अनुज कुमार श्रीवास्तव परसुरामपुर, कृपाशंकर श्रीवास्तव रूधौली और रमेश श्रीवास्तव को राम नगर विकास खण्ड के ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त अमित कुमार श्रीवास्तव को जिला सचिव और आदर्श श्रीवास्तव को पिकौरा बख्श का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है। ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करें। ट्रस्ट के संरक्षक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। संचालन दुर्गेन्द्र बहादुर ने किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad