Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मकान बनने से दबंगों ने रोका, एसपी से पीडिता ने मांगा इंसाफ



मकान बनने से दबंगों ने रोका, एसपी से पीडिता ने मांगा इंसाफ
बस्ती, 08 जून।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की लोहरौली निवासिनी पिंकी पुत्री स्वर्गीय मंहगीलाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने जान माल की रक्षा और जर्जर मकान के निर्माण को जबरिया रोकने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। पत्र में पिंकी ने कहा है कि उनका पुश्तैनी मकान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लोहरौली में स्थित है। वह जर्जर मकान की मरम्मत करा रही थी कि गत 5 जून की सुबह लगभग 9 बजे विपक्षी गुडिया देवी, लाल बिहारी निवासी लोहरौली उनके मकान में अज्ञात लोगों के साथ जबरिया घुस आये और मकान व दीवाल को तोड़ने लगे। विरोध करने पर गालियां और जान से मार देने की धमकी दिया। इससे पिंकी डरी हुई है। विपक्षियों ने 7 जून को भी डराया धमकाया और काम बंद कराकर मजदूरों को भगा दिया। पुरानी बस्ती पुलिस ने भी कोई मदद नहीं किया। पिंकी ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर पुश्तैनी जर्जर मकान का निर्माण कराये देने की मांग किया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad