Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी पहुंचे जेल



हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी पहुंचे जेल
बस्ती, 06 जुलाई। दुबौलिया थाने की पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में नियामतपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए किशोर हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता के दौरान अभियुक्तों के गिरफ्तारी व अन्य विधिक कार्यवाही की जानकारी दी।



गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों में इसी गांव के संतोष यादव उर्फ बब्बन पुत्र सभाजीत उम्र करीब 28 वर्ष, अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन यादव उम्र करीब 26 वर्ष, अनिल यादव पुत्र हनुमान यादव उम्र करीब 26 वर्ष तथा इसी थाना क्षेत्र के विशेषरगंज निवासी अमर प्रताप यादव उर्फ लाल पुत्र रामयज्ञ उर्फ जग्गू उम्र करीब 38 वर्ष शामिल हैं। इन्हे भरवटिया बंधा रोड पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया।



पूरा वाकया जानिये

01 जुलाई को समय करीब 11 बजे रात में दुबौलिया पुलिस को सूचना मिली कि नियामतपुर के निवासी अशोक यादव को संतोष यादव उर्फ बब्बन द्वारा गोली मार दिया गया है। घायल को इलाज हेतु जनपद अयोध्या भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा था, वहां से लखनऊ रेफर किया गया था। दौरान इलाज घायल की मृत्यु हो गयी। विवाद के सम्बंध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षों में भूमि सम्बन्धी विवाद है, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। उक्त घटना के संबंध में थाना दुबौलिया पर तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


अभियुक्तों की सुनिये

पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों ने कि मृतक अशोक के पिता संतोष यादव उर्फ जमालू पुत्र हृदयराम यादव के द्वारा बार-बार शिकायती प्रार्थना पत्र देने एवं अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन (अभियुक्त) की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने के कारण हम लोग बहुत आजीज आ गये थे। 01 जुलाई को संतोष यादव उर्फ बब्बन ने रात में करीब 10.30 बजे संतोष यादव उर्फ जमालू यादव के बेटे अशोक यादव को गोली मार दिया। उसी वक्त संतोष यादव उर्फ जमालू जाग गये और चिल्लाने लगे। हमलोग भाग कर बगीचे की तरफ गये। वहाँ से संतोष यादव उर्फ बब्बन और अनिल घर चले गये और अशोक यादव को पिस्टल कहीं छिपाने के लिए दे दिये। अशोक यादव (अभियुक्त) ने पिस्टल ग्राम पिठिया लश्करी में सरजू नदी में ले जाकर फेंक दिया उसके बाद अपने घर चला गया। 


गिरफ्तार करने वाली टीम 

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी एसआई चन्द्रकान्त पाण्डेय, उ0नि0 अजय कुमार यादव, एसआई धीरेन्द्र राय, हेड कान्स्टेल रमेश, हेड कान्स्टेल इरशाद खाँ, हेड कान्स्टेल धर्मेन्द्र, हेड कान्स्टेल अभय आदि का योगदान रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad