Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सहपाठी ने 11वीं की छात्रा संग किया दुष्कर्म



सहपाठी ने 11वीं की छात्रा संग किया दुष्कर्म
यूपी डेस्कः
आगरा जिले में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सहपाठी ने दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके 2 और दोस्त भी मौजूद थे, जिन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की है। यह घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी इलाके में बीते शुक्रवार रात लगभग 8 बजे की है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता ने अपने बेटी के साथ हुई इस घटना की रिपोर्ट थाने में दी है। 


उन्होंने बताया कि उस रात वह घर से बाहर गए थे। उनकी बेटी अपने कमरे में काम कर रही थी, और उसकी मां अंदर वाले कमरे में सो रही थी। तभी, बेटी के साथ पढ़ने वाला 16 वर्षीय किशोर घर पर आया। यह किशोर टेढ़ी बगिया इलाके का रहने वाला है और दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। बेटी ने उसे अपने कमरे में बैठाया। उसके साथ उसके 2 दोस्त भी आए थे। आरोप है कि तभी इन सभी ने मिलकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्तों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। 


बेटी की चीखें सुनकर मां जाग गई। उसने तुरंत मुख्य आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। वहीं, उसके दोनों दोस्त मौके से ही फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। उसकी उम्र 17 साल है और वह दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 (दुष्कर्म), पॉक्सो एक्ट, मारपीट और गलीगलौज के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, और उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad