Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जन्मदिन पर याद किये गये सपा प्रमुख अखिलेश यादव



जन्मदिन पर याद किये गये सपा प्रमुख अखिलेश यादव
बस्ती, 01 जुलाई।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिन सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। इसके पूर्व वृद्धा आश्रम और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हों, अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद है। 


जिस प्रकार से उन्होने सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनकर उदाहरण बनाया था ठीक उसी तरह वे प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण के साथ ही जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव मो0 स्वालेह, जमील अहमद, गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, अरविन्द सोनकर, समीर चौधरी, कक्कू शुक्ल, गुलाम गौस आदि का योगदान रहा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad