Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा ने सिर्फ नफरत बोया- आसिफ रिज़वी




भाजपा ने सिर्फ नफरत बोया- आसिफ रिज़वी
किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
2027 में सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस पार्टी- अंबिका सिंह
भाजपा की हर बेइमानी उजागर कर रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय- ज्ञानेन्द्र

बस्ती, 13 जुलाई। उ.प्र. किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल का पार्टी के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गैर जनपदों के किसान कांग्रेस पदाधिकारी तथा महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जनपद के 5 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें रामचन्द्र शुक्ल, वीरेन्द्र चौधरी, रामजनक मौर्या, ओमप्रकाश यादव, रामलखन शुक्ल शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मो. रफीक खां ने किया।



अध्यक्षता पूर्व विधायक रामजियावन ने की। मुख्य अतिथि जनपद कोआर्डिनेटर आसिफ रिज़वी ने कहा 2027 में किसानों के कंधों पर सवार होकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। मौजूदा सरकार ने न तो एमएसपी तय किया और न ही किसानों की आय दोगुनी हुई। प्रदेश के किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसानों को आतंकवादी मानने वाली भाजपा के दिन समाप्त हो रहे हैं, प्रदेश में किसानों, मजदूरों, गरीबों, असहायों और मेहनतकश लोगों की सरकार बनेगी। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से प्रेस क्लब सभागार को खचाखच भरने के लिये सभी को धन्यवाद दिया। 



पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा लोकतांत्रिक परंपराओं में जुल्म और ज्यादती बहुत दिनों तक नही चलती। राहुल गांधी ने वोटों की चोरी से लेकर संविधान को हाशिये पर किये जाने तक सारे मामलों को मजबूती से उठाया लेकिन निर्लज्ज सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेला करती रही। राहल गांधी ने देश का भ्रमण कर मतदाताओं से सावधान रहकर अपने अधिकारों के लिये लड़ने का आवाह्न किया है। निश्चित रूप से भाजपा की हर बेइमानी उजागर होगी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। 


पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राजनीति का एक चरित्र है, जहां संविधान का सम्मान करते हुये लोकतांत्रिक पंरपराओं के लिये बलिदान दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने नफरत और हिंसा का सहारा लेकर राजनीति को सबसे घटिया दर्जे पर पहुंचा दिया है। इससे न केवल देश का नुकसान हो रहा है और देश गलत रास्ते पर जा रहा है बल्कि दूसरे देशों में भारत का सम्मान भी कम हुआ है। 


किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने कहा भाजपा ने सिर्फ नफरत बोया है। किसानों को ठगा है। जिसे अन्नदाता कहकर देश की 140 करोड़ जनता सम्मान करती है उसे आतंकी कहा, एमएसपी की मांग कर रहे किसानों की राह में कील कांटे बिछाये, ये सारी बातें किसानों को भलीभांति याद है। 2027 में किसान कांग्रेस को सत्ता में वापसी कराकर ही दम लेंगे। ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत रामभवन शुक्ल ने कहा किसान हितों की लड़ाई पूरी दमदारी से लडी़ जायेगी। नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरेंगे और पार्टी को सत्ता मे वापसी कराने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।


डा. आलोक रंजन वर्मा, एवं प्रशान्त पाण्डेय ने कहा किसान कांग्रेस की मजबूती पार्टी की सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी। आगामी चुनाव में किसानों की सक्रियता निर्णायक होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेन्द्र श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, परमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, मुरारी राय आजमगढ़, विनीत सिंह महराजगंज, डीएन शास्त्री, अनिल कुमार भारती, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, बाबबूराम सिंह, शकुन्तला देवी, डा. शीला शर्मा, हरिसेवक त्रिपाठी गोरखपुर, बद्री प्रसाद दूबे देवरिया, श्यामनारायण त्रिपाठी कुशीनगर, अनवर जकी, सोनू यादव, प्रमोद पाण्डेय, 


मदनलाल मद्धेशिया, भूमिधर गुप्ता, रामबचन भारती, अजय शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्रा, देवानंद पाण्डेय, अमित प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा, मीरा सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय गोरखपुर, अमरबहादुर शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, संजय तिवारी आजमगढ़, मो. सिद्धीक, सुबाष शुक्ल, रामचन्द्र चौहान, राकेश यादव, अतीउल्लाह सिद्धीकी, डा. मारूफ अली, कुंवर जितेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, आशुतोष पाण्डेय, नफीस अहमद, सुबुही निकहत, प्रदीप कुमार मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव भारतीय, रूद्रपताप सिंह, हरिकेश मौर्या, रामशेष यादव, शत्रुघ्न, शर्वेन्दु यादव, शरद यादव आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad